Homeउत्तर प्रदेशमहिला के गले से सोने की चेन गायब

महिला के गले से सोने की चेन गायब

रिपोर्ट – सना परवीन

बिजनौर, धामपुर। नगर के प्रसिद्ध मंदिर कालियावाला में दर्शन और प्रसाद चढ़ाने पहुंचे एक दंपती की महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दिग्विजय सिंह निवासी जैतरा फाटक, धामपुर ने कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर सामान बरामद कराने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10:15 बजे दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी के साथ मंदिर कालियावाला में प्रसाद चढ़ाने गए थे। इसी दौरान आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन और उसमें लगा लॉकेट निकाल लिया। दंपती ने मंदिर परिसर में काफी तलाश की, लेकिन चेन और लॉकेट का कोई पता नहीं चल सका।
पीड़ित ने थाना प्रभारी कोतवाली धामपुर से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए सोने की चेन और लॉकेट बरामद कराने की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस की कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments