रिपोर्ट – ओम प्रकाश
चित्रकूट। ब्लाक मानिकपुर में जनहित संकल्प पार्टी के बैनर जन चेतना संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मानिकपुर तहसील व ब्लाक सहित कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के मानिकपुर विधानसभा प्रभारी आरके सिंह (बराहे) के नेतृत्व में व संस्थापक सरदार सेना व राष्ट्रीय अध्यक्ष जनहित संकल्प पार्टी आर एस पटेल, प्रदेश अध्यक्ष रमेश पटेल की मौजूदगी में हजारों की संख्या में लोग जनसभा स्थल से मानिकपुर कस्बा होते हुए तहसील पहुंचे जहां मानिकपुर क्षेत्र कि विभिन्न 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी मानिकपुर को सौंपा। इसके पूर्व संगोष्ठी में मान्यवर कांशीराम की जंयती पर विरसा मुंडा, डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष आरएस पटेल ने आज हमने मानिकपुर में विराट रैली कर चुनाव का आगाज किया गया है भाई आरके सिंह बराहे को यहां से जनहित संकल्प पार्टी का प्रत्याशी बनाया जाएगा। उन्होंने सरकार पर हमला बोला और कहा कि कहा कि सरकार आरक्षण आयोग बनाए नहीं तो हम सरकार बनाकर आयोग बनाएंगे। चित्रकूट में हर घर को जल व महिलाओं को पेंशन व मतदाता पेंशन योजना लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 156 विधानसभा में रैलियां कर चुनाव लडेंगे जिसका आगाज़ आज से किया जा रहा है। वोट चोरी के मामले पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी का यार ज्ञानेश कुमार अमित शाह का यार ज्ञानेश कुमार वोट चोर ज्ञानेश कुमार को अब तक बर्खास्त हो जाना चाहिए था। लेकिन चोर चोर मौसेरे भाई हैं, अभी मोदी सरकार ने उसे स प्लस सिक्योरिटी की सुरक्षा दी है। देश में करोड़ों वोट की चोरी हुई है। चोरों की सुरक्षा अगर सरकार करने लगे तो समझ लीजिए सरकार भी उसमें शामिल है। गठबंधन से चुनाव के मामले में कहा कि हमारी तैयारी डेढ़ सौ सीटों पर है पार्टी व कार्यकर्ता जैसा कहेगा हम वैसा गठबंधन करेंगे। मानिकपुर विधानसभा प्रभारी आरके सिंह बराहे ने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें लेखपाल द्वारा भ्रष्टाचार करने व कारवाई की मांग की है। उन्होंने 8 दिन के अंदर जांच कराकर विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
