Homeउत्तर प्रदेशबिजनौर में प्रॉपर्टी विवाद में शिक्षक की गोली मारकर हत्या

बिजनौर में प्रॉपर्टी विवाद में शिक्षक की गोली मारकर हत्या

रिपोर्ट – सना परवीन 

बिजनौर। नजीबाबाद थाना क्षेत्र के सौपुरी गांव में मंगलवार को प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दिनदहाड़े शिक्षक को गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक की पहचान ग्राम राहतपुर निवासी मोहम्मद नौशाद के रूप में हुई है, जो सौपुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे।
बताया गया कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद नौशाद घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे आरोपी युवक गौरव ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन हायर सेंटर देहरादून ले जाते समय दोपहर करीब 2 बजे उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी गौरव ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात के पीछे प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है।
दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments