रिपोर्ट – संदीप वर्मा
बाराबंकी। बाराबंकी में आज एक प्रेस कान्फ्रेन्स के जरिये अवगत कराते हुये हरियाणा के विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि,आज देश के हालात बहुत ही खराब हो रहे हैं चुनाव आयोग के मुखिया ज्ञानेश कुमार को पूरी देश की भाजपा बचाने में लगी है उसी के खिलॉफ पूरे देश में धीरे धीरे आंदोलन फैलता जा रहा है उसी को लेकर पूरे भारत के कोने कोने से 1 नवम्बर को नेता विपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में ऐतिहासिक आन्दोलन 1 नवम्बर को किया जायेगा जिसकी समीक्षा उत्तर प्रदेश के हर जिले से की जा रही है उसी समीक्षा की एक कड़ी मै भी हूँ जो जनपद बाराबंकी आब्जर्वर के रूप में पी0एल0 पुनिया की कर्मभूमि पर आया हूँ और मुझे पूर्णं विश्वास है कि, जनपद बाराबंकी की तैयारी चर्म सीमा पर चल रही है।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि, आज पूरे देश के हालात जिस स्थिति से गुजर रहे है उन हालातो ने हिटलरशाही को भी पीछे कर दिया है इन हालातों को देखते हुये गांधीवादी तरीके से एक बहुत बड़ा आन्दोलन रामलीला मैदान में, राहुल गांधी की अगुवाई में पूरे भारत का विपक्ष वह चाहे जिस दल का हो एक होकर इस आन्दोलन का हिस्सा बनेगा और इसी को लेकर भाजपा बौखलाई सी नजर आ रही है वह हर स्थिति में रामलीला मैदान दिल्ली तक आम जनमानस को पहुंचने से रोकेगी लेकिन यह जनसैलाब अब रूकने वाला नही है क्योंकि यह लड़ाई अब देश के जनप्रतिनिधियों की ही नही आम जनमानस की लड़ाई हो चुकी है।
