Homeउत्तर प्रदेशपयागपुर के बेलवा पदुम में 15 दिनों से बिजली ठप, चक्रवाती तूफान...

पयागपुर के बेलवा पदुम में 15 दिनों से बिजली ठप, चक्रवाती तूफान के बाद टूटे खंभे नहीं हुए दुरुस्त; ग्रामीणों में आक्रोश

रिपोर्ट – विजय प्रताप गुप्ता

बहराइच। जिले के पयागपुर पावर हाउस क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलवा पदुम में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। क्षेत्र में चक्रवाती तूफान आने के कारण बिजली के खंभे टूट गए थे, जिसके बाद से पिछले 15 दिनों से इलाके की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। कई दिन बीत जाने के बावजूद बिजली विभाग या प्रशासन की ओर से अब तक सुधार कार्य न किए जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। बाधित हो रहा जनजीवन और बच्चों की पढ़ाई ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने के कारण दैनिक घरेलू कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही इस समय बच्चों की पढ़ाई भी दांव पर लगी है। गर्मी और उमस के इस दौर में बिजली न होने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है, लेकिन तमाम शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। विभाग की लचर कार्यशैली पर सवाल घटना को 15 दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन विभाग की सुस्ती के चलते अभी तक टूटे हुए खंभों को ठीक नहीं किया गया है और न ही नई लाइन जोड़ी गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे पावर हाउस का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments