Homeउत्तर प्रदेशन्यायालय के आदेश पर तितावी पुलिस ने वारंटी नितिन को किया गिरफ्तार

न्यायालय के आदेश पर तितावी पुलिस ने वारंटी नितिन को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से ही दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितिन पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम तितावी के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 23 वर्ष बताई गई है।

थानाध्यक्ष जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-2, मुजफ्फरनगर से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई की। आरोपी नितिन के खिलाफ वाद संख्या 9793/26 और मुकदमा अपराध संख्या 61/26 में धारा 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार वारंट के अनुपालन में आरोपी को उसके मसकन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह परिहार, हेड कांस्टेबल राजकुमार और रिजर्व कांस्टेबल नरेंद्र कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments