Homeउत्तर प्रदेशनिजी अस्पतालों के दस्तावेज खंगाले, कमियां मिलने पर नोटिस

निजी अस्पतालों के दस्तावेज खंगाले, कमियां मिलने पर नोटिस

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी क्षेत्र में निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को जांच अभियान चलाया। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महक सिंह और डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने पांच चिकित्सा संस्थानों में पहुंचकर पंजीकरण समेत चिकित्सकों के अभिलेख और जरूरी दस्तावेजों की जांच की।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वाहेगुरु क्लीनिक, लिमरा हॉस्पिटल, डॉ. मनोज कुमार के क्लीनिक, श्री साईं क्लीनिक और सिटी क्लीनिक का निरीक्षण किया। टीम ने संस्थानों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

जांच के दौरान कुछ संस्थानों के दस्तावेजों में कमियां मिलीं। इस पर संचालकों को आवश्यक अभिलेख पूरे कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जवाब के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दस्तावेज और जवाब मिलने के बाद उनकी जांच की जाएगी। इसके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments