Homeउत्तर प्रदेशनाली का रास्ता दबंगो द्वारा बंद कर देने पर लोगो के घरों...

नाली का रास्ता दबंगो द्वारा बंद कर देने पर लोगो के घरों में जल भराव

रिपोर्ट – ओम प्रकाश

चित्रकूट। चित्रकूट जनपद में दशकों से बह रही नाली का रास्ता दबंगो द्वारा बंद कर देने पर लोगो के घरों में जल भराव कि स्थिति हो गई है जिससे एक ग्रामीण का कच्चा घर भी ढह गया है ऐसे में नाली में ग्रामीणो ने जल निकासी की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहाँ संतोषजनक जवाब न मिलने पर पीड़ित ग्रामीणो ने समाज सेविका अर्चना नितिन उपाध्याय से अपनी समस्या सुनाई है जिससे समाज सेविका अर्चना नितिन उपाध्याय ने न उनकी समस्या सुनी बल्कि उनका दर्द जानने के लिए उनके गांव राजापुर तहसील अंतर्गत नादिन कुर्मीयान पहुंच गई जहाँ उन्होंने दोनों पक्षो से बात कर इस समस्या का निराकरण कराने का प्रयास किया लेकिन दबंगो द्वारा अपनी जिद में अड़े होने के कारण समाज सेविका अर्चना नितिन उपाध्याय ने राजापुर एसडीएम पूजा गुप्ता से मुलाक़ात कर समस्या का समाधान कराने के लिए ज्ञापन सौपा है बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन मौन बना हुआ है। ग्रामीणो ने आरोप लगाया है कि उनके गांव के सारे घरों का पानी जिस नाली से जाता है दबंगो द्वारा उसको बंद कर दिया जिससे पानी के निकासी न होने के चलते नाली का पानी उनके घरों में घुस रहा है जिससे एक कच्चा घर ढह भी गया है इसकी शिकायत उन्होंने अधिकारियो से कि लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है और उल्टा पुलिस दूसरे पक्ष से पैसे लेकर अपनी मौजूदगी में जल निकासी वाली जगह पर दीवार खड़ा करा दिया है जिससे वह लोग न्याय के लिए भटक रहे है। वही समाज सेविका अर्चना नितिन उपाध्याय का कहना है कि कुछ ग्रामीण नाली की निकासी बंद कर दिए जाने की वजह से अपनी समस्या लेकर आए थे उन्होंने बताया कि नाली कि निकासी का बंद करने का विरोध करने पर दबंग इनके साथ मारपीट भी करते है और प्रशासन उनकी सुन भी नहीं रहा है जिससे वह खुद पीड़ित ग्रामीणों के साथ उनके गांव पहुंची और समस्या का निराकरण करने का प्रयास किया लेकिन दूसरे पक्ष द्वारा नाली को बंद कर दिया गया है जो खोलने के लिए तैयार नहीं है जिससे नाली के निकासी न होने से वहां जल भराव हो रहा है और नाली का गन्दा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है गंदे पानी के जल भराव होने की वजह से वहां बीमारी भी फैल सकती है और लोगों के घर भी गिर सकते हैं लेकिन प्रशासन इसमें कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है उन्होंने इस समस्या को लेकर राजापुर के एसडीएम से भी मुलाकात किया लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है ग्रामीणों ने बताया है कि पुलिस प्रशासन ने पैसे लेकर दबंगो की दीवाल खड़ी करवा दी है जिससे अब बेचारे ग्रामीण परेशान है अगर प्रशासन इस पर जल्द कार्रवाई नहीं करता तो स्वयं उस दीवार को गिरा देंगी जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments