रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना निष्पक्षता और गंभीरता से की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, दो नवंबर 2026 को मंसूरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही कुछ युवकों ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और उसी दिन मुकदमा अपराध संख्या 326/2026 दर्ज कर लिया। इसमें बीएनएस की धारा 74 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 7/8 के तहत कार्रवाई की गई।
मामले में पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, प्रकरण की विवेचना अभी जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान शिकायत से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है, ताकि निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित की जा सके।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव ने भी पुलिस की कार्रवाई और विवेचना को लेकर जानकारी दी।

