Homeउत्तर प्रदेशदबंग युवक ने 75 वर्षीय वृद्धा को पीटा, हालत नाजुक होने पर...

दबंग युवक ने 75 वर्षीय वृद्धा को पीटा, हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर

रिपोर्ट – निखिल 

चरखारी (महोबा)। मामूली कहासुनी के बाद एक दबंग युवक द्वारा 75 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में वृद्धा के आंख के नीचे और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हालत नाजुक होने पर उन्हें सीएचसी चरखारी से जिला अस्पताल महोबा रेफर किया गया है।

सतेंद्र पाल सिंह निवासी मोहल्ला हथिखाना ने थाना चरखारी में तहरीर देकर बताया कि उनकी बुआ चंदी देवी पत्नी परमलाल, निवासी मोहल्ला चिन्तेपुरा, की पड़ोसी उमेश पुत्र रामप्रसाद अहिरवार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि कहासुनी से नाराज होकर उमेश ने वृद्ध महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।

मारपीट में महिला की आंख के नीचे और सिर में चोट लगने से खून निकल आया। परिजनों ने उनका उपचार सीएचसी चरखारी में कराया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल महोबा रेफर कर दिया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने थाना चरखारी पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में कस्बा चौकी प्रभारी हार्दिक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments