Homeउत्तर प्रदेशटूण्डला में करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाओं में खरीदारी का जोश

टूण्डला में करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाओं में खरीदारी का जोश

रिपोर्ट – संजीव वर्मा

फ़िरोज़ाबाद। टूण्डला करवाचौथ पर्व को लेकर पूरे टूण्डला बाजार में रौनक लौट आई है बाजार में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है जिसमें सजने संवरने और पूजा पाठ के सामान की खरीदारी को लेकर खास उत्साह है

करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं इस खास मौके के लिए बाजार में मेहंदी चूड़ियां बिंदी लहंगा चुन्नी साड़ियां श्रृंगार का सामान करवा छलनी और मिठाइयों की एवं ज्वेलर्स की दुकानों पर महिलाओं का तांता लगा है

बाजार के मुख्य बाजार स्टेशन रोड और सदर बाजार में दुकानदारों ने करवाचौथ स्पेशल कलेक्शन सजाए हैं कॉस्मेटिक दुकानों पर सुबह से ही महिलाएं मेहंदी लगवाने और चूड़ियां खरीदने पहुंच रही हैं

महिलाओं का कहना है कि साल भर इंतजार के बाद यह पर्व आता है इसलिए खरीदारी में खास मजा आता है दुकानदारों का कहना है कि इस बार करवाचौथ पर बिक्री पिछले साल से ज्यादा है और बाजार में काफी चहल पहल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments