रिपोर्ट – कबीर
मुज़फ्फरनगर। मोरना महान क्रांतिकारी शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह की जयंती भोकरहेड़ी के मोहल्ला कुँवापट्टी में मनाई गई जहां स्थित अमृत सरोवर किनारे महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। व देश की आजादी में अपना योगदान देने वाले क्रांतिकारियों के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
जिला पंचायत प्रशासक डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने कहा कि सरदार भगत सिंह के बलिदान को देश सदैव याद रखेगा।ऐसे महान क्रांतिकारियो के कारण ही आज हम आजाद हुए।क्रांतिकारियों के बलिदान का देश ऋणी रहेगा।भाजपा नेता चौधरी बृजवीर सिंह ने कहा कि महान क्रांतिकारी सरदार भगतसिंह के लिये देश धर्म सर्वोपरि था।सरदार भगतसिंह की प्रतिमा की स्थापना से युवा पीढ़ी को भी देश भक्ति की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार सहरावत, चेयरमैन प्रतिनिधि सचिन कुमार वामन,भाजपा के शुकतीर्थ मंडल अध्यक्ष अरुण पाल, मनोज कुमार, सपा नगर अध्यक्ष काज़ी मौ.अफजाल,नगर पंचायत लिपिक संजीव कुमार सिंह शील, संजीव कुमार आर्य, विनोद कुमार, महिपाल राठी,संदीप कुमार, मोनू कुमार, कंवरपाल नेताजी, सुनील कुमार शर्मा,प्रवीण कुमार, सुधीर कुमार,विरेन्द्र सहरावत, इकबाल आर्य, मुनिराम वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
