Homeउत्तर प्रदेशचीनी के दामों के खिलाफ अभियान के बाद संगठन में बढ़ा उत्साह,...

चीनी के दामों के खिलाफ अभियान के बाद संगठन में बढ़ा उत्साह, दो पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन लाल बहादुर शास्त्री ने संगठन विस्तार के साथ किसान-मजदूरों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ाने का दावा किया है। संगठन में नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने के साथ पदाधिकारियों ने किसान और मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष चौधरी शादाब ने मोनिस को सदर ब्लॉक अध्यक्ष और विनोद शर्मा को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने और किसानों व मजदूरों की आवाज को प्रभावी तरीके से उठाने की अपील की गई।

जिला अध्यक्ष चौधरी शादाब ने कहा कि संगठन ने गरीब लोगों को राहत देने के लिए 45 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी वितरण का अभियान चलाया था। उनका दावा है कि अभियान और मुद्दे को मीडिया के माध्यम से प्रमुखता मिलने के बाद चीनी के बढ़े दामों में कमी आई है।

उन्होंने कहा कि संगठन का अभियान उस स्थिति के खिलाफ था, जिसमें प्रदेश में पर्याप्त चीनी का स्टॉक होने के बावजूद बाजार में कीमतें 70 से 75 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थीं। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी किसान-मजदूरों से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाता रहेगा।

इस दौरान जिला वरिष्ठ मंत्री साबिर, जिला मंत्री साहिल, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद, महानगर अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. फरमान, महानगर उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ मोहम्मद सलमान, रईस राणा, सलमान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments