रिपोर्ट – ओम प्रकाश
चित्रकूट। चित्रकूट में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। निर्दलीय प्रत्याशी शैलेश पटेल ने चुनाव से हटते हुए भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को समर्थन देने की घोषणा की है। सोमवार को आनंद रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में शैलेश पटेल ने अपने समर्थक मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और शिक्षक मतदाता मौजूद रहे। चित्रकूट के आनंद रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में निर्दलीय प्रत्याशी शैलेश पटेल ने भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के समर्थन का ऐलान किया। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ 30 हजार से अधिक समर्थक मतदाता जुड़े हैं और उनसे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
शैलेश पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार कार्य कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत के बाद उन्होंने अशोक कुमार राठौर के समर्थन में चुनाव से हटने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, बुंदेलखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता आरपी निरंजन, क्षेत्रीय मंत्री आनंद पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल सहित कई नेता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने शैलेश पटेल के फैसले का स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता, महामंत्री दीपक द्विवेदी और बड़ी संख्या में शिक्षक मतदाता भी शामिल हुए।
