Homeउत्तर प्रदेशघर के बगल में सब्जी तोड़ने गई महिला पर तेंदुए का हमला,...

घर के बगल में सब्जी तोड़ने गई महिला पर तेंदुए का हमला, दर्दनाक मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया, घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश—कई दिनों से खेतों में घूम रहा था तेंदुआ

रिपोर्ट – विजय प्रताप गुप्ता

बहराइच। बहराइच सुजौली थाना क्षेत्र के ग्रेडियन पुरवा गांव में गुरुवार को तेंदुए के हमले की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है घर के पास खेत में सब्जी तोड़ने गई करीब 35 वर्षीय महिला ममता देवी पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बहराइच जनपद के थाना सुझौली के गड़रियन पुरवा गांव निवासी राजेंद्र चौहान की पत्नी ममता देवी (लगभग 35 वर्ष) गुरुवार को अपने घर के बगल में स्थित खेत में सब्जी तोड़ने गई थीं। बताया जा रहा है कि वह मौजीलाल के गन्ने के खेत के पास सब्जी तोड़ रही थीं। इसी दौरान खेत में मौजूद तेंदुए ने अचानक महिला पर हमला कर दिया हमले से ममता को संभलने का मौका नहीं मिला तेदुए ने महिला को गन्ने के खेत मे खींच ले गया

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक ममता की मौत हो चुकी थी। महिला की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

ममता देवी अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गई हैं। उनके बच्चों में शिवमंगल (लगभग 8 वर्ष), टुन्नू (5 वर्ष) और शिवानी (4 वर्ष) शामिल हैं। मां की मौत के बाद तीनों मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों ने बताया की कई दिनों से खेतों के आसपास घूम रहा था तेंदुआ
वन विभाग को सूचना दिया गया लेकिन वावजूद वन विभाग ने कोई प्रभावी कदम नही उठाया यदि वन विभाग द्वारा समय पर कार्यवाहि कर देता तो आज महिला की मौत न होती

ग्रामीण बृजमोहन, मिथलेश, राम खेलावन पाल, मौजीलाल, दीनानाथ और संतोष ने बताया कि ममता घर के बिल्कुल नजदीक खेत में सब्जी तोड़ने गई थीं। इसी दौरान तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments