रिपोर्ट – मोहम्मद नसीम
हैदरगढ़, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सुबेहा में तैनात उपशाखा प्रबंधक मनीष नारायण साहू का प्रधान कार्यालय लखनऊ स्थानांतरण होने पर शनिवार को बैंक परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बैंक कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।
समारोह में सभासद संघ अध्यक्ष रिजवान खान अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। वहीं शाखा प्रबंधक अनुराग दीक्षित, नवागत उपशाखा प्रबंधक दिवाकर चौधरी, बैंक अधिकारी संतोष कुमार, कैशियर संतोष शुक्ला और प्रणव चमियाल ने पुष्पगुच्छ देकर विदाई दी।
इस मौके पर सभासद संघ अध्यक्ष रिजवान खान ने कहा कि मनीष नारायण साहू का ग्राहकों के प्रति व्यवहार हमेशा सहयोगात्मक रहा। बैंक में आने वाले ग्राहकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके कार्यों को प्राथमिकता देते थे। उनकी कार्यशैली और सरल व्यवहार के चलते ग्राहकों के बीच उनकी अलग पहचान बनी रही।
शाखा प्रबंधक अनुराग दीक्षित ने बताया कि मनीष नारायण साहू ने करीब तीन वर्ष दो माह तक सुबेहा शाखा में अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ बैंक के कार्यों का निर्वहन किया। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
विदाई समारोह में पूर्व प्रधान दद्दन अफजान खान, दिलीप कुमार, रामराज, नरेंद्र कुमार सहित बैंक के अन्य कर्मचारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
