रिपोर्ट – ओमप्रकाश
चित्रकूट। आज अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/उप संचालक चकबंदी की अध्यक्षता में जनपद चित्रकूट की तहसील राजापुर अंतर्गत ग्राम कलवारा बुजुर्ग में खुली बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान चकबंदी प्रक्रिया से संबंधित कृषकों की समस्याओं एवं आपत्तियों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई। इस दौरान चकबंदी का विरोध कर रहे कृषकों से संवाद स्थापित कर उन्हें चकबंदी प्रक्रिया के उद्देश्यों, लाभों एवं प्रावधानों की जानकारी देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान करने तथा चकबंदी प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए समझाने का प्रयास किया गया।
अधिकारियों द्वारा कृषकों को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं एवं आपत्तियों पर नियमानुसार विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

