Homeउत्तर प्रदेशखालापार में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

खालापार में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। खालापार थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर खलील को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में 16 अक्टूबर को यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी खलील पुत्र यासीन, खालसा पट्टी सुजड़ू का निवासी है। उसके खिलाफ थाना खालापार में मुकदमा अपराध संख्या 185/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

13 मुकदमों में नाम दर्ज

पुलिस के अनुसार, खलील का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ वर्ष 2016 से 2026 तक दर्ज 13 मुकदमों का उल्लेख किया गया है। इनमें गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं। वर्ष 2021 के एक मुकदमे में हत्या के प्रयास की धारा 307 भी दर्ज है।

उपनिरीक्षक संजय सिंह की टीम ने की गिरफ्तारी

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय सिंह, कांस्टेबल संजीव कुमार, रिंकू कुमार और शेर सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments