रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत गांजा तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.04 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, थाना प्रभारी दिनेश चंद के नेतृत्व में 16 अक्टूबर को पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोहल्ला सद्दीकनगर में कनस्तर फैक्ट्री वाली गली से दीपक उर्फ शेरू निवासी मोहल्ला देवीदास, खतौली को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2021 में आबकारी अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह, उपनिरीक्षक रजत सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल योगेश कुमार और कांस्टेबल हेमंत शामिल रहे।
