Homeउत्तर प्रदेशकुर्सी विधानसभा के घुँघटेर में त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम एवं RATDS योजनांतर्गत...

कुर्सी विधानसभा के घुँघटेर में त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम एवं RATDS योजनांतर्गत मेले का आयोजन

रिपोर्ट – संदीप वर्मा

बाराबंकी। आज दिनांक 20 सितम्बर 2026 को विकास खण्ड निंदूरा के ग्राम घुँघटेर में त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम एवं RATDS योजनांतर्गत किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक कुर्सी साकेंद्र प्रताप वर्मा द्वारा की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कृषकों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कृषि विकास योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि यंत्रों, मक्का उत्पादन की नवीन तकनीकों तथा कृषि निवेशों पर उपलब्ध सुविधाओं एवं अनुदान के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कृषकों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, बाराबंकी, उप कृषि निदेशक (शोध), जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, निंदूरा तथा भूमि संरक्षण अधिकारी, गोमती, सहित जनप्रतिनिधिगण एवं कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री एवं मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कृषक भाइयों ने प्रतिभाग किया।

किसान मेले के माध्यम से कृषकों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने, नवीनतम कृषि तकनीकों को अपनाने तथा मक्का उत्पादन को बढ़ावा देने के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों एवं योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा अधिकारियों से संवाद भी किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments