Homeउत्तर प्रदेशकाली नदी पुल के पास तमंचे के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार

काली नदी पुल के पास तमंचे के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर आरोपी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी न्याजुपुरा रोड स्थित काली नदी पुल के पास से की गई।

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को कोतवाली नगर पुलिस टीम न्याजुपुरा रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काली नदी पुल के पास संदिग्ध अवस्था में मिले गुलजार उर्फ साहिल उर्फ गुलशेर पुत्र इकराम उर्फ इकरार को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी की पहचान करीब 42 वर्षीय गुलजार उर्फ साहिल उर्फ गुलशेर के रूप में की है। उसका स्थायी पता न्याजुपुरा, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर बताया गया है, जबकि वह वर्तमान में दुर्गा कॉलोनी, थाना किला परीक्षितगढ़, मेरठ में किराये के मकान में रह रहा था।

आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में मु0अ0सं0 397/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विक्रान्त कुमार, उपनिरीक्षक पवन प्रताप सिंह, कांस्टेबल वेदराम और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक दीपक कुमार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments