रिपोर्ट – निखिल अनुरागी
चरखारी(महोबा)। जिला अधिकारी महोबा प्रभास कुमार के निर्देश में एसडीएम अवनीश कुमार तिवारी द्वारा तहसील क्षेत्र के निजी बीज ब्रिकी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया,
निरिक्षण के दौरान प्रीति बीज भंडार ,छाया खाद भंडार पर।
बिक्री रजिस्टर अपूर्ण पाया गया,स्टॉक बोर्ड पर स्टॉक अंकित नहीं पाया गया। पाश मशीन और भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया।
उक्त के क्रम में आज उक्त दुकान को सील किया गया।
एसडीएम अवनीश कुमार तिवारी ने बताया कि एग्रीजंक्शन वन स्टॉप में जांच के दौरान ओवररेटिंग(अधिक मूल्य) बिक्री पाई जिसमें उक्त के क्रम में दुकान को सील किया गया। उर्वरक अधिनियम 1985 के तहत अग्रिम कार्यवाही जिला कृषि अधिकारी द्वारा की जाएंगी।
