Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत

रिपोर्ट – सना परवीन

बिजनौर, धामपुर। मुरादाबाद मार्ग पर सहकारी गन्ना समिति के निकट गुरुवार की तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश की मौत हो गई। हादसे के बाद गोवंश का शव सड़क पर पड़ा रहने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने लगा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे पुलिस ने तत्काल सड़क पर पड़े गोवंश के शव को हटवाया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी।
गुरुवार की सुबह सवेरे सहकारी गन्ना सहकारी समिति के पास एक गोवंश अज्ञात बांध की चपेट में आ गया, जिससे गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह के समय सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। हल्का लेखपाल राजदीप चौहान ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे सहकारी गन्ना समिति के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से करीब एक से दो वर्ष के गोवंश की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। सड़क पर शव पड़ा होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था, इसलिए उसे तत्काल सड़क से हटवाया गया। पुलिस और राजस्व विभाग की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई के बाद गोवंश के शव को दफनाने की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि जेसीबी मशीन की मदद से उपयुक्त स्थान पर गड्ढा खुदवाया गया और गोवंश के शव को उसमें दफना दिया गया।
आरोप है कि हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी मार्ग पर रात और तड़के तेज गति से चलने वाले वाहनों पर निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता जताई है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments