रिपोर्ट – प्रदीप श्रीवास्तव
बहराइच। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सीएमओ डॉ० संजय कुमार ने सीएमओ कार्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत हस्ताक्षर अभियान से किया। स्वास्थ विभाग के अधिकारी और कर्मचारीयो ने इस अभीयान में हिस्सा लिया और सभी को जागरूक किया। सीएमओ ने बताया कि जनपद की समस्त स्वास्थ्य इकाइयो में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में नगरौर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनो का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई है।
सीएमओ ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं बदलते दौर में कई मौकों पर हमने देखा है कि बुजुर्ग माता-पिता की सेवा करने में उनके बच्चे ही कतराते हैं लेकिन आज भी हमारा भारतीय समाज व संस्कृति उनकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहा है।
