Homeराष्ट्रीयसमय पर पंचायत चुनाव कराएं, नहीं तो प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाएं: कपिल...

समय पर पंचायत चुनाव कराएं, नहीं तो प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाएं: कपिल देव अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनावों को समय पर कराने और किसी भी स्थिति में ग्रामीण विकास कार्यों की रफ्तार न थमने देने की मांग अब तेज होती नजर आ रही है। शनिवार को जनपद के ग्राम प्रधानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और गांवों में विकास योजनाओं की निरंतरता के लिए समय पर ग्राम पंचायत चुनाव कराया जाना बेहद जरूरी है।
प्रधानों ने ज्ञापन में मांग उठाई कि यदि किसी अपरिहार्य कारणवश चुनाव निर्धारित समय पर संभव न हो सकें तो वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए, ताकि गांवों में चल रहे विकास कार्य बाधित न हों और जनहित की योजनाएं बीच रास्ते में न अटकें। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण प्रशासन की रीढ़ हैं और इनके निष्क्रिय होने से गांवों में विकास की गति प्रभावित होगी।
इस दौरान प्रधानों ने मंत्री के समक्ष अपने-अपने क्षेत्रों की सड़कों, जलनिकासी, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पंचायत भवनों और अन्य विकास परियोजनाओं से जुड़े मुद्दे भी मजबूती से उठाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ गांवों तक पहुंचाने के लिए पंचायतों का सक्रिय रहना बेहद आवश्यक है।
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि सभी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर शासन और मुख्यमंत्री स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, सुशासन और जनसेवा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं तथा ग्राम प्रधान इस व्यवस्था की अहम कड़ी हैं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक राठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल सिंह, राहुल देव प्रधान, अनुज कुमार प्रधान, दिनेश कुमार प्रधान, सुनील कुमार प्रधान, धर्मेंद्र सिंह, अरविंद प्रधान, राजीव प्रधान, सदाकत प्रधान, सुभाष प्रधान, शौकीन प्रधान, सुशील प्रधान, चमन सिंह, मनोज कुमार, रवि कुमार, रमेश, मोहम्मद शमशाद, शाहिद अली, रामेश्वर, मोतीलाल, करम सिंह, महरूबा, सुरेंद्र समेत बड़ी संख्या में प्रधान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments