Homeराष्ट्रीयग्रामीण पत्रकारिता की चुनौतियों पर मंथन, सुरक्षा-सशक्तिकरण की उठी मांग

ग्रामीण पत्रकारिता की चुनौतियों पर मंथन, सुरक्षा-सशक्तिकरण की उठी मांग

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद मुजफ्फरनगर इकाई की ओर से जिला पंचायत सभागार में आयोजित जनपदीय त्रैमासिक बैठक में पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता, सुरक्षा और सशक्तिकरण जैसे अहम मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों पत्रकारों ने ग्रामीण पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूत नींव बताते हुए इसके सामने खड़ी समस्याओं पर चिंता जताई।
मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पहले पत्रकारिता का दायरा शहरों तक सीमित था, लेकिन अब यह गांव-गांव तक पहुंच चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय पत्रकार समाज की वास्तविक तस्वीर सामने ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता सच्ची समाजसेवा है, जिसमें संघर्ष और जिम्मेदारी दोनों शामिल हैं। किसी भी खबर का महत्व तब तक है, जब तक उसका समाधान न हो जाए।
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. विरपाल निर्वाल ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं। वे छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी समस्या को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर आमजन की आवाज बनते हैं।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता देश के विकास की रीढ़ है, लेकिन इसे सुरक्षा, संसाधनों और आर्थिक मजबूती की जरूरत है। पत्रकारों ने सरकार से सुरक्षा व्यवस्था, सम्मानजनक पहचान और कल्याणकारी योजनाएं लागू करने की मांग उठाई।
कार्यक्रम में खतौली, बुढ़ाना, पुरकाजी, मीरापुर, जानसठ, मोरना, भोपा, ककरौली, चरथावल, सिसौली, शाहपुर समेत जिले भर से पहुंचे सैकड़ों पत्रकारों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments