Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बिजनौर में पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक जीत और असम में फिर से भाजपा की सरकार बनने पर कार्यकताओं ने हलुवा बांटकर खुशी मनाई

Spread the love

रिपोर्ट – राकेश कुमार

बिजनौर। धामपुर के मुख्य बाजार स्थित भगत सिंह चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बॉबी के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं एकत्र होकर ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाई पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और असम में फिर से भाजपा की सरकार बनने पर खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इसके बाद भगत सिंह चौक से फल चौक तक हलवे का प्रसाद वितरित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बॉबी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत से पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। इसके अलावा भी अन्य राज्यों में जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास जताया है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ रश्मि शर्मा रावल ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास की जीत है।

बिजनौर में पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक जीत और असम में फिर से भाजपा की सरकार बनने पर कार्यकताओं ने हलुवा बांटकर खुशी मनाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles