आयुष्मान कार्ड वितरण से जरूरतमंदों को मिली बड़ी राहत
रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में स्वास्थ्य, आवास, विद्युत एवं राशन कार्ड से संबंधित प्रकरण प्रमुख रूप से प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी मामलों को प्राथमिकता पर लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
गंभीर मरीजों के उपचार में प्रशासन बना सहारा
विगत जनता दर्शन में मोइस पुत्र रहीस निवासी ग्राम खजूरिया कला बिलासपुर एवं मोहम्मद अयान निवासी ग्राम कनकपुर बिलासपुर (आयु 07 वर्ष) गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार हेतु अपने पिता के साथ जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर दोनों का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। जनसुनवाई के दौरान पुनः उपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने उन्हें अपने हाथों से आयुष्मान कार्ड प्रदान किया तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि धनाभाव के कारण किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंभीर रोगियों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना

