Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

इलियाँ व चन्दौली पुलिस ने जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई, गोतस्करों से मिली भगत में सिपाही गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार

चन्दौली। पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गोतस्करों से मिलीभगत करने वाले एक आरक्षी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिपाही सत्येन्द्र यादव, जो वर्तमान में निलंबित चल रहा था, को अम्बेडकरनगर जनपद के पलई बाजार से गिरफ्तार किया गया। वह पहले से ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के मामले में वांछित था। पुलिस द्वारा मामले का खुलासा करते हुये बताया गया कि यह कार्रवाई कोतवाली चन्दौली और थाना इलिया की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब गोतस्करी के एक आरोपी से पूछताछ और उसके मोबाइल फोन के व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की गई। जांच में सामने आया कि आरक्षी सत्येन्द्र यादव गोतस्करों को पुलिस की गतिविधियों की गोपनीय जानकारी उपलब्ध कराता था।
आरोपी सिपाही तस्करों को पुलिस रेड, गश्त और लोकेशन की जानकारी देने के साथ-साथ सुरक्षित रास्तों से बॉर्डर पार कराने में मदद करता था। इसके बदले वह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से धन वसूलता था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना इलिया में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है, जबकि पूर्व में सैयदराजा थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत भी केस दर्ज हो चुका है।
चन्दौली पुलिस ने बताया कि जिले में गोतस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। वर्ष 2025 में 162 मुकदमे दर्ज कर 410 आरोपियों पर कार्रवाई की गई थी, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 46 मुकदमों में 127 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

इलियाँ व चन्दौली पुलिस ने जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई, गोतस्करों से मिली भगत में सिपाही गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles