Homeराष्ट्रीयस्मार्ट मीटर से बढ़ी किसानों की मुश्किलें

स्मार्ट मीटर से बढ़ी किसानों की मुश्किलें


रिपोर्ट – कबीर


मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष चौधरी अक्षय त्यागी ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भेजकर किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा मुद्दा उठाया है। खासतौर पर स्मार्ट मीटर को लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
दरअसल, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष चौधरी अक्षय त्यागी ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि वर्तमान समय में किसान आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी चुनौतियों से जूझ रहा है। वहीं स्मार्ट मीटर व्यवस्था ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है।
किसानों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में भारी अनियमितता देखने को मिल रही है। अत्यधिक बिलिंग और पारदर्शिता की कमी के चलते किसान वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
इसके अलावा किसानों ने बिजली दरों में राहत, फसलों का उचित मूल्य और भुगतान में पारदर्शिता जैसे अहम मुद्दों को भी उठाया है।
किसान नेता ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इन सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments