Homeराष्ट्रीयहरदोई पुलिस लाइन में बड़ी चोरी से हड़कंप,थानाध्यक्ष के आवास से ₹35...

हरदोई पुलिस लाइन में बड़ी चोरी से हड़कंप,थानाध्यक्ष के आवास से ₹35 लाख के जेवर गायब

रिपोर्ट – रजनीश शर्मा

हरदोई। जिले की पुलिस ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा क्या ही बता करें,पुलिस लाइन स्थित सवायजपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार के सरकारी आवास में एक बड़ी चोरी की वारदात हुई है। इस सनसनीखेज घटना की रिपोर्ट मंगलवार को शहर कोतवाली में दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार,थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार नौ नवंबर को अपनी सर्दी की वर्दी लेने के लिए हरदोई स्थित सरकारी आवास पर आए थे, जहाँ उन्होंने कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा पाया। आशंका है कि चोर पीछे की दीवार फांदकर आवास में घुसे और चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।​चोरी हुए जेवरों की कुल कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है। थानाध्यक्ष का दावा है कि चोर उनके बक्से में रखे शादी में माता-पिता से मिले करीब 20 लाख रुपये के जेवर, जिसमें सोने का हार, चेन, अंगूठी, चूड़ी, कंगन, मंगलसूत्र आदि शामिल थे,वो चोरी हो गए इसके अलावा, पत्नी के परिजनों से उपहार स्वरूप मिले लगभग 15 लाख रुपये के जेवर भी गायब हैं।​पुलिस लाइन जैसे सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में हुई इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments