Homeराष्ट्रीयसेल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड में गूंजा ‘फायर सेफ्टी अलर्ट’, कर्मचारियों को मिला...

सेल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड में गूंजा ‘फायर सेफ्टी अलर्ट’, कर्मचारियों को मिला आपदा से निपटने का खास गुर!

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह (14 अप्रैल से 20 अप्रैल) के तहत 16 अप्रैल 2026 को सेल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड परिसर में उस वक्त खास हलचल देखने को मिली, जब अग्निशमन विभाग गाजीपुर की टीम ने जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम ने न केवल कर्मचारियों को सतर्क किया, बल्कि आपात स्थिति से निपटने के लिए उन्हें पूरी तरह तैयार भी किया।
प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को आग लगने के प्रमुख कारणों, उससे बचाव के उपायों और आपातकालीन स्थिति में आग पर त्वरित एवं प्रभावी नियंत्रण पाने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। खास बात यह रही कि केवल सैद्धांतिक नहीं, बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को मौके पर ही आग बुझाने की तकनीक सिखाई गई।
इसके साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग और उससे जुड़ी सावधानियों पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में जान-माल की हानि को रोका जा सके।
कंपनी के महाप्रबंधक जीएम श्री प्रिंस गाखर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डाला और कर्मचारियों से अपील की कि वे खासकर गर्मी के मौसम में सतर्क रहें तथा सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें।
इस मौके पर कंपनी के फायर एंड सेफ्टी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, महिपाल सिंह, भोज संजीव कंबोज, हिमाक यादव, विनोद श्रीवास्तव, धीरज वर्मा, कमलाकांत, जमशेद, दिनेश कुमार शर्मा, विपुल उपाध्याय, अमित तिवारी और आदित्य प्रताप साहि सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम ने साफ संदेश दिया—सावधानी ही सुरक्षा है, और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments