Homeराष्ट्रीयमुजफ्फरनगर पहुँची कवि सिंह की ‘हिंदू जन जागृति पदयात्रा’, शहर में हुआ...

मुजफ्फरनगर पहुँची कवि सिंह की ‘हिंदू जन जागृति पदयात्रा’, शहर में हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा के बाद अब देशभक्ति गायन से पहचान बनाने वाली प्रसिद्ध सनातनी गायिका कवि सिंह की हिंदू जन जागृति पदयात्रा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासा ध्यान खींच लिया है। उत्तराखंड के हरिद्वार से प्रारंभ होकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा तक जा रही इस पदयात्रा के तहत सोमवार दोपहर कवि सिंह मुजफ्फरनगर पहुँचीं, जहां हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं सहारनपुर मंडल प्रभारी प्रहलाद पाहुजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान कवि सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत में फिर से किसी मुगल शासक के आने की बात करना केवल एक मजाक है। उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार की पदयात्रा को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसी यात्राएं सनातन संस्कृति को जागृत करने का कार्य करती हैं।


कवि सिंह ने बताया कि उन्होंने 6 जुलाई से यह पदयात्रा शुरू की है और वह भारत की पहली सनातनी महिला हैं, जिन्होंने हरिद्वार से रामेश्वरम तक पदयात्रा की है। उन्होंने कहा कि साधु-संतों द्वारा पदयात्रा करना सामान्य बात है, लेकिन एक महिला द्वारा अकेले इस प्रकार की लंबी धार्मिक यात्रा करना समाज के लिए एक संदेश है।
उन्होंने सनातन धर्म को मानने वालों से आह्वान किया कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ पदयात्रा से जुड़ें। कवि सिंह ने स्पष्ट किया कि उनकी वर्तमान यात्रा हरिद्वार से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा तक सीमित है और वे केवल भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन की भावना लेकर आगे बढ़ रही हैं।
कवि सिंह ने हिंदू राष्ट्र की स्थापना, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, तीर्थ स्थलों को मांस और मदिरा मुक्त करने तथा वहां केवल हिंदुओं के व्यवसाय की अनुमति जैसे मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में योगी आदित्यनाथ के प्रधानमंत्री बनने की संभावना को सनातन धर्म के लिए सकारात्मक बताया।
कवि सिंह की हिंदू जन जागृति पदयात्रा को लेकर जिले में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न सनातनी संगठनों और समर्थकों की मौजूदगी के चलते यह यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments