Homeराष्ट्रीयदिल्ली विस्फोट में मारे गए नोमाम अंसारी के घर पहुँचे अजय कुमार...

दिल्ली विस्फोट में मारे गए नोमाम अंसारी के घर पहुँचे अजय कुमार राय

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। दिल्ली विस्फोट में मारे गए नोमाम अंसारी के घर पहुँचे अजय कुमार राय, अजय कुमार राय का बड़ा बयान आतंकवादी चाहिए एमबीबीएस हो या इंजीनियर सबके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें सरकार, मृतक नोमान के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा व सरकारी नौकरी दिए जाने की सरकार से रखी मांग। शामली पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार राय ने सबसे पहले कैराना में अमन अंसारी के परिवार व झिझाना में नोमान अंसारी के परिजनों से मुलाकात की। अमन अंसारी और नमन दोनों रिश्तेदार थे और दिल्ली बम विस्फोट में नोमान अंसारी की मौत हो गई थी और अमन अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस दौरान अजय कुमार राय ने दोनों के परिजनों से मिले और उनके इस दुख की घड़ी में उन्होंने परिवारो का ढाढस बधाया। वही नोमान अंसारी के पिता ने रोते हुए अजय कुमार राय के सामने अपनी पीड़ा जाहिर की, जिस पर अजय कुमार राय भी भावुक हो गए। मृतक नोमान अंसारी के परिजन इस हादसे से अभी उभरे भी नहीं है, क्योंकि उसके बड़े भाई फरमान की दोनों किडनियां खराब है और हर सप्ताह में दो बार उसकी डायलिसिस होती है। पिता इमरान छोटे बेटे की मौत के बाद तो टूट गया था, लेकिन बड़े बेटे की बीमारी ने सभी परिजनों को सदमे में डाल दिया है, बड़े बेटे के इलाज के लिए पिता इमरान अपना एक मकान तक बेच चुका है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय ने कहा की दिल्ली में हुई घटना बहुत ही दुःखद घटना है, आज हम कैराना के घायल युवक अमन व यहां झिंझाना कस्बे में नोमान अंसारी के परिजनों से मिलने के लिए आए हैं। नोमान के पिताजी की हालत देखकर वह बेहद दुखी हैं, नोमान का बड़ा भाई फरमान जिसकी किडनी खराब है और उसकी डायलिसिस होती है और मुझे पता चला है कि दोनों भी है परिवार बेहद गरीब है। परिजन बड़े बेटे के इलाज के लिए मकान तक बेच चुके हैं। वह सरकार से मांग करते हैं कि परिवार को एक करोड रुपए की हार्दिक सहायता व सरकारी नौकरी दी जाए, जिससे कि परिवार का गुर्जर-बसर चल सके। इस विस्फोट में जो भी लोग दोषी हैं, जो सामने आए हैं, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। चाहे वह एमबीबीएस हो या चाहे इंजीनियर हो, कोई हो जो इस देश विरोधी कार्य में लगा था, जो आतंकवादी है, जो निश्चित रूप से आतंकवादी है। उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और निश्चित तौर से उसे सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा की मैं मांग करता हूं सरकार जो घायल है, जो मृतक है उनके परिजनों पर पूरा ध्यान दें, खास करके नोमान के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है और इस परिवार को आर्थिक सहायता की जाए ओर इनको एक करोड रुपए का मुआवजा दिया जाए। वही बिहार चुनाव परिणाम पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने साफ इनकार किया और कहा कि वह दुख की घड़ी में आए हैं अभी कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments