Homeराष्ट्रीयस्पेशल टास्क फोर्स के छापा मार कार्यवाही के बाद दो सैकड़ा ड्राइविंग...

स्पेशल टास्क फोर्स के छापा मार कार्यवाही के बाद दो सैकड़ा ड्राइविंग लाइसेंस हुए लम्बित

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। जनपद मे परिवहन विभाग मे ब्याप्त भ्रष्टाचार के चलते लगभग दो सौ ड्राइविंग लाईशेंश धारकों के ड्राइविंग लाईशेंश लम्बित बताए जा रहें है।सूत्रों के मुताबिक जिन लाईशेंश धारकों की वेरिफिकेशन और फोटो खिचने के बाद अधिकारियों के दस्खत(अप्रूवल)होते है।उन फाईलों का दलालों के जरिए बाकयदा हिसाब पेमेंन्ट 2500रूपये प्रति फाईल के हिसाब से दलाल अंन्दर रामदत्त और एक आफिस के कर्मचारी के देखरेख मे रायबरेली के सिकांदर,अकील ,रामपाल मौर्या के देखरेख मे एआटीओ आफिस के रिकार्ड रूप मे तटपट्टी बनाकर फतेहपुर शहर तम्बेश्वर स्थित एआरटीओ के आवास मे एक संविदा कर्मी के जरिए शाम अवैध वसूली के जरिए पैसों को पहुचाए जाते थे।तभी अगले दिन आवास मे तटपट्टी के हिसाब को देखकर फाईलो मे दस्खत बनाए जाते थें।इसके बाद आनलाइन अप्रूवल एआरटीओ की आईडी से किया जाता था।एसटीएफ के छापामारी के कार्यवाही के बाद इन फाईलों का रूपया पेड हो चुका है जिससे अब फाईले लम्बित बताई जा रही है।आखिर अब कौन इन फाईलों का अप्रूवल करेगा।यह बडा सवाल खडा हो रहा है। अब कार्यवाही होने के बाद सारे दलाल गायब हो गए है।इस आफिस मे एक दर्जन से अधिक दलालों को पाल रखा गया था।अब सभी दलालों के मोबाइल नम्बर बंन्द बताए जा रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments