Homeराष्ट्रीयदिल्ली ब्लास्ट की निंदा में पसमांदा समाज का उबाल, मुजफ्फरनगर में फूंका...

दिल्ली ब्लास्ट की निंदा में पसमांदा समाज का उबाल, मुजफ्फरनगर में फूंका पाकिस्तान का पुतला

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के विरोध में मंगलवार को पसमांदा समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने आलिया बाई चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और आतंकवाद के खिलाफ कड़े नारे लगाए। पूरे प्रदर्शन के दौरान माहौल में गुस्सा साफ दिखाई दिया।

आलिया बाई चौक पर जुटी भीड़ ने “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “आतंकवाद के पनाहगाह बंद करो”, “देश के गद्दारों को गोली मारो” जैसे नारे लगाकर blast के दोषियों के लिए कड़ी सज़ा की मांग की। मौके पर मौजूद सभी लोग दिल्ली में हुई घटना को कायराना और मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य बताकर अपराधियों के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कार्रवाई की मांग करते रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद मीर ने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की


पसमांदा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद मीर ने कहा कि जो लोग देश में दहशत फैलाने की कोशिश करते हैं, उन्हें इस देश में रहने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि “आतंकवाद न सिर्फ देश को तोड़ता है बल्कि उन मासूम लोगों की जान भी लेता है जो निर्दोष होते हैं। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।”
शमशाद मीर ने यह भी कहा कि डॉक्टरी जैसे पवित्र और मानवीय पेशे की आड़ में धमाके करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने blast को मानवता पर हमला बताते हुए केंद्रीय और राज्य सरकारों से सख्त कार्रवाई की मांग की।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इदरीश खान बोले — क्रेन से उल्टा लटकाकर फांसी दी जाए


पसमांदा समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इदरीश खान ने कहा कि समाज में नफरत फैलाने वाले और आम जनता को डराने वाले आतंकियों को चौराहों पर सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, “जो लोग बेगुनाहों की जान लेते हैं, उन्हें तुरंत पकड़कर क्रेन से उल्टा लटकाकर फांसी दे दी जानी चाहिए। ऐसे लोगों के लिए किसी कानून की नहीं, सीधे सख्त सजा की जरूरत है।”

राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले — लाल किले पर बिना ट्रायल फांसी दी जाए


पसमांदा समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने blast को देश की सुरक्षा पर हमला बताते हुए कहा कि जो भी आतंकवाद को संरक्षण देता है या नफरत फैलाता है, उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “जो लोग बेगुनाहों की हत्या करते हैं, उन्हें लाल किले पर लाकर बिना ट्रायल के फांसी दे दी जानी चाहिए। देश को ऐसे गद्दारों से तुरंत निपटने की जरूरत है।”

भीड़ में गुस्सा, सुरक्षा में तैनात रही पुलिस
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पुलिस बल भी मुस्तैद रहा ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो। पुतला दहन के समय लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई और कहा कि देश के भीतर किसी भी कीमत पर नफरत और हिंसा फैलाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आंदोलन के दौरान लोगों ने सरकार से मांग की कि blast के जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर दंड दिया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति देश की शांति और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments