Homeराष्ट्रीयजखनिया क्षेत्र व स्टेशन के विकास के लिए क्षेत्रीय जनता की बात...

जखनिया क्षेत्र व स्टेशन के विकास के लिए क्षेत्रीय जनता की बात को बार बार भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा जनपद के प्रतिनिधियो व संबंधित अधिकारियों से मिलकर उठाते रहते हैं, उसी क्रम में आज गाजीपुर की धड़कन आयरन लेडी डा संगीता बलवंत ने जखनिया स्टेशन के समृद्ध विकास के लिए व मेल एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए संसद पटल पर अपनी बात रखी और जखनिया स्टेशन के विकास की हैं मांग किया। उन्होंने कहा सदन के माध्यम से मै उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर में पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर भटनी रेल मार्ग पर स्थित जखनियां रेलवे स्टेशन के संबंध में अपनी बात रखना चाहती हूं, जनपद गाजीपुर का जखनिया क्षेत्र परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद एवं महावीर चक्र विजेता शहीद रामउग्रह पांडेय की धरती है यह क्षेत्र धार्मिक और शैक्षणिक संस्थानों से भी भरा हुआ है जहां 500 वर्ष पुराना ऐतिहासिक भुडकुड़ा मठ एवं सुप्रसिद्ध सिद्ध पीठ हथियाराम मठ स्थित है जहां देश के कोने-कोने से लोगों का आवागमन होता रहता है यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्रद्धेय श्री मोहन भागवत जी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी भी आते रहते हैं जखनिया क्षेत्र के जनता की सुविधा के लिए ट्रेन क्रमांक 22539/22540 मऊ आनंद विहार एक्सप्रेस, ट्रेन क्रमांक 19489/10490 गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग करती हूं, साथ ही साथ जखनियां रेलवे स्टेशन पर निर्माण काम के दौरान एक प्लेटफार्म तोड़कर हटा दिया गया है, इसे पुनः निर्माण करने एवं जनता की सुविधाओं के लिए प्लेटफार्म पर पी पी शेल्टर की संख्या को बढ़ाने एवं सुलभ शौचालय युक्त यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण कराए जाने, प्लेटफार्म पर कोच डिसप्ले बोर्ड लगाने व आये दिन वाहनों के जाम के निवारण के लिये उत्तर केबिन के पास रेलवे अंडर पास और रेलवे की टूटी हुई सड़को के नवनिर्माण की मांग करती हूं। जखनिया क्षेत्र की जनता इस मांग से बेहद खुश नजर आई, यह कमाऊ स्टेशन है और बड़े शहरों में आने जाने वालों की संख्या ज्यादा है।और अपने सांसद के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया व आशा विश्वास प्रकट किया की जखनिया स्टेशन का जल्द ही उद्धार होगा और मेल एक्सप्रेस ट्रेनओं का ठहराव होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments