Homeराष्ट्रीयरामपुर कप 2026: 30 मार्च से होगा ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट, 10 टीमें...

रामपुर कप 2026: 30 मार्च से होगा ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट, 10 टीमें लेंगी हिस्सा

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। आज भारत गार्डन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें 30 मार्च से प्रारंभ होने वाले रामपुर कप जो कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है के विषय में चर्चा की गई ।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री इरफ़ान हुसैन ने कहा कि आगामी 30 मार्च को रामपुर की जनता के लिए और खिलाड़ियों के लिए एक ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें 10 टीमें प्रतिभाग करेंगी । यह टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध है और उसके समस्त नियम व शर्तों का अनुपालन किया जाएगा ।

टूर्नामेंट संयोजक नितिन कुमार तथा आलम ने कहा कि यह एक प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट है जिसमें उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों से प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया और एसोसिएशन द्वारा चयनित खिलाड़ियों को ऑक्शन के माध्यम से उनको संबंधित टीमों के खिलाड़ी के रूप में चुना गया ।

टूर्नामेंट कार्य समिति के सदस्य नावेद ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन बी सी सी आई के उपाध्यक्ष श्री राजीव शुक्ला जी , सदस्य राज्यसभा एवं डी एस चौहान रिटायर्ड आईपीएस , पूर्व डीजीपी एवं निदेशक उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कर कमलों के द्वारा 30 मार्च को किया जाएगा । टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें प्रतिभाग करेंगी जिनको दो ग्रुप्स में बांटा गया है । प्रत्येक ग्रुप में 5 टीमों का चयन किया गया है । ग्रुप ए में रामपुर किंग्स , रामपुर एवेंजर्स , रामपुर टाइटंस , रामपुर चैलेंजर्स और रामपुर स्ट्राइकर्स तथा गुप बी में रामपुर वॉरियर्स, रामपुर ब्लास्टर्स, रामपुर मेवरिक्स, रामपुर ग्लेडिएटर्स और रामपुर रॉयल्स टीमें हैं ।

इस अवसर पर रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अथर अली , अम्बर वशिष्ठ सहित समस्त टीम मालिक और एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments