Homeराष्ट्रीयगौ आश्रय स्थल समौली का पशु चिकित्सा अधिकारी ने किया निरीक्षण, गोवंश...

गौ आश्रय स्थल समौली का पशु चिकित्सा अधिकारी ने किया निरीक्षण, गोवंश की स्थिति सामान्य मिली

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में संचालित गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को परखने के लिए पशु चिकित्सा विभाग लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में गुरुवार को पशु चिकित्सा अधिकारी बड़सू डॉ. अमिशी ने समौली स्थित अस्थाई गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रय स्थल में रखे गए सभी गोवंशों के स्वास्थ्य की जांच की, जिसमें सभी गोवंश सामान्य और स्वस्थ पाए गए। मौके पर हरे चारे और भूसे की उपलब्धता भी पर्याप्त मात्रा में मिली। पशु चिकित्सा अधिकारी ने केयरटेकर को निर्देश दिए कि गोवंशों को नियमित रूप से संतुलित आहार दिया जाए, जिसमें हरा चारा, भूसा और चोकर शामिल हो, ताकि पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।
उन्होंने आश्रय स्थल की साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और केयरटेकर को निर्देशित किया कि गौशाला परिसर में नियमित सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखा जाए, जिससे गोवंशों को किसी प्रकार की बीमारी का खतरा न रहे।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र गुप्ता के निर्देशन में जनपद के विभिन्न गौ आश्रय स्थलों का समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि गोवंशों को सुरक्षित और बेहतर देखभाल मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments