Homeराष्ट्रीयबागपत में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी, पनीर-घी समेत 6 नमूने...

बागपत में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी, पनीर-घी समेत 6 नमूने जांच को भेजे

बागपत | रिपोर्ट: विरेन्द्र तोमर

बागपत जनपद में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ा अभियान चलाते हुए कई दुकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पनीर, घी और खाद्य तेल सहित कुल 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ौत, खेकड़ा समेत कई क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान पतंजलि काउ घी, सरसों तेल, सनफ्लावर ऑयल और अन्य खाद्य उत्पादों के नमूने भरे गए।अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद यदि खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि जनपद में मिलावटखोरी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments