Homeराष्ट्रीय7% से 3% पर आया ब्याज: को-ऑपरेटिव बैंक ने किसानों को दी...

7% से 3% पर आया ब्याज: को-ऑपरेटिव बैंक ने किसानों को दी बड़ी राहत, 4% सब्सिडी भी मिलेगी

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद के एक लाख से अधिक केसीसी (KCC) किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए ब्याज दर 7 प्रतिशत से घटाकर सीधे 3 प्रतिशत कर दी है। इतना ही नहीं, पिछले दो वर्षों में जिन किसानों से 7 प्रतिशत की दर से ब्याज वसूला गया था, उन्हें अब 4 प्रतिशत राशि सब्सिडी के रूप में वापस मिलेगी।
दरअसल, बीते लंबे समय से किसान अधिक ब्याज दर को लेकर परेशान थे। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए बैंक के सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह लगातार लखनऊ स्तर पर मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रालय के अधिकारियों से वार्ता कर रहे थे। उनकी इस कोशिश को अब सफलता मिल गई है।
बुधवार को कोर्ट रोड स्थित को-ऑपरेटिव बैंक के सभागार में आयोजित बैठक में डायरेक्टरों और अधिकारियों की मौजूदगी में नई ब्याज दरों की घोषणा की गई। सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि 1 अप्रैल 2026 से यह नई व्यवस्था लागू हो गई है, जिससे जिले के एक लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
बैठक में मौजूद बैंक के डायरेक्टर एवं किसान नेता राजू अहलावत ने इस निर्णय को किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम बताते हुए सभापति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लगातार प्रयासों के बाद यह राहत मिल पाई है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।
वहीं, बैंक के उपाध्यक्ष मुकेश जैन ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय किसानों के लिए किसी राहत पैकेज से कम नहीं है। इससे खेती-किसानी से जुड़े लोगों पर आर्थिक बोझ कम होगा और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
कुल मिलाकर, को-ऑपरेटिव बैंक का यह फैसला किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जो आने वाले समय में उनकी आर्थिक सेहत को बेहतर बनाने में अहम भूमिका

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments