Homeराष्ट्रीयदो घंटे में पुलिस ने ढूंढा लापता मासूम, परिवार को सौंपकर दिखाई...

दो घंटे में पुलिस ने ढूंढा लापता मासूम, परिवार को सौंपकर दिखाई फुर्ती

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। शहर के दक्षिणी रामपुरी इलाके में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 11 वर्षीय मासूम दीपक अचानक घर से लापता हो गया। रेड शर्ट चेक पहने दीपक के सुबह करीब 10 बजे से घर से गायब होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने तुरंत पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी इंचार्ज सोनू कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तलाश अभियान शुरू कराया। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया और महज दो घंटे के भीतर ही मासूम दीपक को सकुशल बरामद कर लिया।
बच्चे के मिलने की खबर मिलते ही परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते की गई कोशिश ने एक बड़ा हादसा टाल दिया। पुलिस की इस तत्परता ने एक बार फिर जनता के बीच भरोसे को मजबूत किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments