Homeराष्ट्रीय48 घंटे में झपटमार सलाखों के पीछे, आबकारी चौकी इंचार्ज शशि कपूर...

48 घंटे में झपटमार सलाखों के पीछे, आबकारी चौकी इंचार्ज शशि कपूर की सक्रियता से बरामद हुआ मोबाइल और नकदी

रिपोर्ट – कबीर


मुज़फ्फरनगर। शहर में झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को कोतवाली नगर पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आबकारी चौकी इंचार्ज शशि कपूर की सक्रियता और पुलिस टीम की तत्पर कार्रवाई से आरोपी के पास से झपटमारी में लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद कर ली गई।


आपको बता दे 12 मार्च को फरहा पुत्री तमरेज अब्बासी निवासी केवलपुरी थाना सिविल लाइन ने कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत दी थी कि रुड़की रोड स्थित कैनरा बैंक के पास एक अज्ञात युवक उनका पर्स झपटकर फरार हो गया। पर्स में ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन और करीब 2200 रुपये नकद रखे थे। शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और क्षेत्र में सक्रियता से छानबीन की गई। इसी दौरान 13 मार्च को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चरथावल बस स्टैंड के पीछे खड़ी बस के पास से आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम आशीष पुत्र दिनेश निवासी कृष्णापुरी, गंदा कुआ नाले के पास थाना कोतवाली नगर बताया। आरोपी की उम्र करीब 21 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस ने उसके कब्जे से झपटमारी में लूटा गया ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन और लाल रंग का पर्स बरामद किया, जिसमें 610 रुपये नकद भी मिले। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments