Homeराष्ट्रीयहोली स्पेशल मुकाबले में आयुष्मान चैलेंजर्स का परचम, रेड बुल स्ट्राइकर्स पर...

होली स्पेशल मुकाबले में आयुष्मान चैलेंजर्स का परचम, रेड बुल स्ट्राइकर्स पर 5 रन से रोमांचक जीत

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर,खतौली। होली के रंगों के बीच भैंसी स्थित अहलावत स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंच गया, जब सीएमओ ऑफिस की आयुष्मान चैलेंजर्स टीम ने रेड बुल स्ट्राइकर्स को 5 रन से शिकस्त देकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। आख़िरी ओवर तक चले कांटे के मुकाबले ने दर्शकों की धड़कनें तेज कर दीं।
टॉस जीतकर आयुष्मान चैलेंजर्स के कप्तान पाकेश ने पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 155 रन का प्रतिस्पर्धी लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से काव्या शर्मा ने शानदार 56 रन बनाकर मैच को मजबूती दी और मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। रघु, गौरव उपाध्याय, कुलदीप, उद्देश्य सिंह और डॉ. आकाश त्यागी ने भी उपयोगी पारियां खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड बुल स्ट्राइकर्स की टीम ने भी जोरदार जवाब दिया। मोनू, मनोज और धीरज ने टीम को मुकाबले में बनाए रखा, जबकि गेंदबाज़ी में मनजीत, कपिल कुमार और दीपक कुमार ने कसी हुई गेंदबाज़ी की। हालांकि आयुष्मान की अनुशासित गेंदबाज़ी के आगे रेड बुल की टीम अंतिम पड़ाव पर लड़खड़ा गई।
आयुष्मान की ओर से रघु, काव्या शर्मा, अफाक कुरैशी और गौरव उपाध्याय ने दो-दो विकेट झटककर मैच का रुख पलट दिया, जबकि डॉ. शिवा ने एक विकेट लेकर बढ़त को कायम रखा। 19वें ओवर में गौरव उपाध्याय ने महज़ 4 रन दिए और 20वें ओवर में रघु ने सटीक और तेज गेंदबाज़ी करते हुए सिर्फ 4 रन खर्च कर टीम को 5 रन से यादगार जीत दिला दी। कप्तान पाकेश की आक्रामक रणनीति और सधी हुई फील्डिंग ने जीत की नींव रखी।
मुकाबले का एक खास आकर्षण यह भी रहा कि पूर्व विधायक और भारत मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर नवाजिश आलम अपने काफिले के साथ मैदान पहुंचे और फीता काटकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
स्टार प्लेयर सौरभ पांचाल समेत नरेश, मोमिन स्टार, मोनू महेंद्र सिंह, स्टेडियम मलिक, मोनू अहलावत, सुवीर अहलावत और रोहित कुमार की मौजूदगी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
होली के जश्न के बीच खेली गई यह जीत आयुष्मान चैलेंजर्स के लिए ऐतिहासिक साबित हुई, जिसने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी को और मजबूत कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments