Homeराष्ट्रीयस्कूल बस और बाइक की टक्कर में तीन की मौत, एक गंभीर...

स्कूल बस और बाइक की टक्कर में तीन की मौत, एक गंभीर घायल


रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना तितावी क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 अप्रैल 2026 को लगभग 13:15 बजे डायल 112 के माध्यम से थाना तितावी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम हैदरनगर जाने वाले मार्ग पर एक स्कूल बस और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार थे। हादसे में मोटरसाइकिल चालक महिपाल (45 वर्ष) पुत्र प्रकाश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके अलावा उनके दो बच्चों—अभी (8 वर्ष) और राधिका (12 वर्ष) ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में महिपाल की पत्नी पूनम (45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सभी मृतक और घायल ग्राम हैदरनगर, जलालपुर थाना तितावी के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, स्थानीय पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments