Homeराष्ट्रीयसीडीओ की अध्यक्षता में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

सीडीओ की अध्यक्षता में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं सुचारू बनाए जाने हेतु विभागवार समीक्षा की गई मुख्य विकास अधिकारी ने एनएचआई तथा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि विभिन्न क्षेत्रों के अनुसार निर्धारित गति सीमा की जानकारी हेतु गतिसीमा संकेतक बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएँ, ताकि अनियंत्रित गति से होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके। उन्होंने कहा कि एनएच से जुड़ने वाले लिंक मार्गों पर आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर लगाए जाएँ ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके उन्होंने संबंधित विभागों को ब्लैक स्पॉटों की पहचान कर त्वरित समाधान निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां दुर्घटनाओं की संख्या अधिक है, उन क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा ऑडिट कराया जाए एवं सुधारात्मक कार्यवाही प्राथमिकता पर की जाए उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित किया कि छोटे बच्चों एवं बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि विद्यालय स्तर पर सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित कराए जाएं, जिससे विद्यार्थी व अभिभावकों में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्कूली वाहनों में निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य है तथा मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर वाहन स्वामियों एवं संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments