Homeराष्ट्रीयसमाजिक समरसता को मजबूत करता है ईद का त्योहार: आकाश

समाजिक समरसता को मजबूत करता है ईद का त्योहार: आकाश

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने प्रमुख लोगों के घर जाकर दीं ईद की शुभकामनाएं

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। ईद के अवसर पर नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आकाश सक्सेना ने क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उन्हें ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने सभी वर्गों के लोगों के घर जाकर उनका हालचाल जाना और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, त्याग, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जो हमें एक-दूसरे के साथ मिलकर रहने और समाज में एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों के साथ बैठकर संवाद भी किया और क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस दौरान लोगों ने भी विधायक का स्वागत किया और उनके इस कदम की सराहना की। विधायक ने कहा कि वह सदैव क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी रहेंगे और जनसेवा के लिए निरंतर तत्पर हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे आपसी प्रेम और भाईचारे को बनाए रखें तथा समाज को आगे बढ़ाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments