Homeराष्ट्रीयशुक्रताल में ‘जल अर्पण दिवस’ पर गूंजा जल बचाओ का संदेश, प्रभात...

शुक्रताल में ‘जल अर्पण दिवस’ पर गूंजा जल बचाओ का संदेश, प्रभात फेरी और वृक्षारोपण से जगाई जागरूकता

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। विकास खंड मोरना की ग्राम पंचायत शुक्रताल में मंगलवार को ‘जल अर्पण दिवस’ के अवसर पर पेयजल संरक्षण और जनजागरूकता को लेकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। “पेय जल का समाधान, मेरे गांव की नई पहचान” थीम के साथ आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों और अधिकारियों ने मिलकर जल संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत गांव में निकाली गई ‘जल बचाओ, कल बचाओ’ प्रभात फेरी से हुई, जिसमें ग्रामीणों, विद्यार्थियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान लोगों को पानी के महत्व और इसके संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। इसके बाद जल बंधन, जल वंदना और जल संकल्प जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें ग्रामीणों ने जल स्रोतों को सुरक्षित रखने और पानी की एक-एक बूंद बचाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें गांव के विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल और हरियाली दोनों ही जीवन के आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए इनका संरक्षण बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष, मीरापुर विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि, जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता, जिला समन्वयक डीपीएमयू, डीपीएम टीपीआई, सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर, परियोजना प्रबंधक कार्यदायी संस्था सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और ग्रामीणों से जल बचाने के लिए छोटे-छोटे प्रयास करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments