Homeराष्ट्रीयशारदीय नवरात्र मेला के द्वितीय दिन विन्ध्य महोत्सव का विधायक रत्नाकर मिश्र...

शारदीय नवरात्र मेला के द्वितीय दिन विन्ध्य महोत्सव का विधायक रत्नाकर मिश्र ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ..

मिर्जापुर से वसीम की रिपोर्ट

मीरजापुर। मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में चल रहे शारदीय नवरात्र मेला के दौरान स्थानीय रोजवेज परिसर में उत्तर प्रदेश विन्ध्य तीर्थ विकास परिषद पर्यटन व संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित नव दिवसीय विन्ध्य महोत्सव के द्वितीय दिन शुभारम्भ विन्ध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर विधायक नगर रत्नाकर मिश्र ने शुभारम्भ किया। विधायक नगर रत्नाकर मिश्र के द्वारा मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलो के कलाकारो को देवी चित्र, चुनरी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमो में लोकगायक बद्री कवि मीरजापुर के लोकगीत/बिरहा, लोकगायक अजीत उपाध्याय गोरखपुर के द्वारा भजन प्रस्तुत कर शुभारम्भ किया गया। जनपद मीरजापुर की अन्तर्राष्ट्रीय लोकगायिका उषा गुप्ता के द्वारा ‘माई वरदानी तू ही दानी सज्ञानी तू ही तोहरे कृपा पर संसार हो….’ देवी गीत प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को भक्तिमय किया गया। ध्रुव इण्टरटेंन्मेंट लखनऊ के द्वारा भरतनाट्यम की प्रस्तुति अपनी टीम के साथ की गई। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयाराग के कलाकार आनन्द किशोर एवं दल के द्वारा ढेढिया नृत्य प्रस्तुत कर लोगो का मनोरंजन भी कराया गया। लखनऊ के कारवां फाउडेशन के द्वारा लोकनृत्य प्रस्तुत कर लोगो का मनोरंजन कराया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी, संजय श्रीवास्तव, रक्षा उमर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर शक्ति प्रताप सिंह के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
6अक्टूबर को सांस्कृति मंच पर मीरजापुर के सुरेश मौर्या, नीतीश कुमार, कुसुम पाण्डेय एवं बबलू राम दीवाना, जनपद बस्ती की शुचिता पाण्डेय, के द्वारा भजन व देवी कजरी तथा उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक प्रयागराज के सौजन्य से हरियाणा के कलाकार मनोज जाले एवं दल के द्वारा आकर्षक हरियाणवी नृत्य का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments