Homeराष्ट्रीयशहर में गूंजे तेज साइलेंसर तो पुलिस का कड़ा प्रहार: विशेष अभियान...

शहर में गूंजे तेज साइलेंसर तो पुलिस का कड़ा प्रहार: विशेष अभियान में 11 बाइक सीज, 34 वाहन चालकों के चालान

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। सड़कों पर तेज आवाज के साथ दौड़ते मॉडिफाइड वाहनों के खिलाफ अब पुलिस ने पूरी तरह सख्ती का रुख अपना लिया है। बुधवार को यातायात पुलिस ने शहरभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दौरान 11 मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया गया, जबकि 34 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
अभियान के दौरान पुलिस की नजर खास तौर पर उन बाइकों और वाहनों पर रही, जिनमें अवैध रूप से तेज आवाज करने वाले साइलेंसर लगाए गए थे। ऐसे वाहन न सिर्फ कानून का उल्लंघन करते हैं, बल्कि आम लोगों के लिए परेशानी और दुर्घटना का कारण भी बनते हैं। पुलिस ने मौके पर ही कई वाहनों को रोककर जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की।
कार्रवाई के साथ-साथ यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि अनावश्यक मॉडिफिकेशन और तेज आवाज वाले साइलेंसर का प्रयोग बंद करें। अन्यथा भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
पुलिस अधिकारियों ने दो टूक कहा कि जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि शहर की सड़कों पर कानून का राज कायम रहे और आमजन को राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments